
विपक्षी कांग्रेस के विधायकों द्वारा पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर किए गए हांगामें के चलते ओडिशा विधानसभा को शनिवार को तीन बार स्थगित करना पड़ा। जैसे ही शनिवार को सदन में प्रश्नकाल शुरू हुआ कांग्रेस के विधायकों ने सदन में शोर मचाना शुरू कर दिया। कांग्रेस के सदस्यों ने ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी पर चर्चा की मांग कर रहे थे।
बताया गया है कि शादी के 13 साल बाद भी लड़का ना होने के चलते ससुराल पक्ष के लोग मृतका को पंसद नहीं करते थे। 29 साल की महिला को 95 फीसदी जली हुई अवस्था में शुक्रवार को जोधपुर के सरकारी अस्पताल में लाया गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया। मृतका देवयानी के पति गोपाल और सास-ससुर रुकमण और लिची राम पर पोखरण के फलसूंद स्थित घर में उसको जलाने का आरोप है।
12 साल से कम उम्र की बच्ची से रेप के दोषी को फांसी की सजा के लिए केंद्र सरकार के अध्यादेश लाने की घोषणा के बाद स्वाति मालीवाल ने अपना अनशन खत्म करने का फैसला किया है। छोटी बच्चियों से रेप पर फांसी की सजा की मांग पर बीते नौ दिन से अनशन पर बैठीं दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल कल (रविवार) दोपहर 2 बजे अपना अनशन तोड़ेंगी।