Lexus की पहली इलेक्ट्रिक सेडान ES 500e EV भारत में लॉन्च
ऑटोमोबाइल
- 6 month, 9 days ago
Lexus ने भारतीय बाजार में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार के रूप में नई Lexus ES 500e को 89.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) कीमत पर लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी के लिए एक बड़ा कदम है, क्योंकि अब तक Lexus भारत में केवल हाइब्रिड टेक्नोलॉजी पर फोकस कर रही थी। नई ES आठवीं पीढ़ी की मॉडल है, जिसे TNGA-K प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है, जो Toyota Camry के साथ शेयर किया जाता है। इस बार कंपनी ने इसे न केवल डिजाइन और फीचर्स के स्तर पर अपडेट किया है, बल्कि पहली बार इसमें पूरी तरह इलेक्ट्रिक पावरट्रेन भी शामिल किया है।