Maruti की ये कार है युवाओं की फेवरट
ऑटोमोबाइल
- 1 year, 24 days ago
Maruti Suzuki का प्रीमियम हैचबैक Baleno की बाजार में अच्छी डिमांड है। इसकी पॉपुलैरिटी का अंदाजा आप बिक्री के आंकड़ों से लगा सकते हैं। अगस्त 2025 में बालेनो को 12,549 नए ग्राहकों ने खरीदा है। इस हैचबैक को युवाओं के बीच सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। खास बात ये है कि लेटेस्ट GST CUT 2025 के बाद यह और अधिक किफायती होने वाली है। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन जान लेते हैं।