Grand Vitara को पछाड़ ये SUV बनी सेगमेंट में नंबर-1
ऑटोमोबाइल
- 1 year, 7 month, 8 days ago
इंडियन कार मार्केट में Compact SUV सेगमेंट सबसे ज्यादा प्रगति कर रहा है। किफायती दामों में बेहतरीन परफॉरमेंस के साथ अच्छा स्पेस और सभी जरूरी फीचर्स ऑफर करने वाली इन गाड़ियों को पिछले महीने भी जमकर खरीदा गया। अपने सेगमेंट में Hyundai Creta पहले स्थान पर रही, वहीं Maruti Suzuki Grand Vitara और Toyota Hyryder का परफॉरमेंस भी बेहतर था। आइए, सेगमेंट की टॉप-5 SUVs के बारे में जानते हैं।