बड़ी फैमिली की शान है ये 7-सीटर MPV!
ऑटोमोबाइल
- 1 year, 2 month, 22 days ago
Toyota की पॉपुलर Innova Hycross घरेलू बाजार में धूम मचा रही है। यह गाड़ी अपने लग्जरी इंटीरियर, 5-स्टार सेफ्टी और हाई-एंड परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है। खासतौर पर इसके Hybrid Model की अच्छी डिमांड है। इस बात का अंदाजा आप बिक्री के आंकड़ों से लगा सकते हैं। जी हां, Toyota Innova को बीते जून में 8,802 नए ग्राहक मिले हैं, जो सेगमेंट में सबसे अधिक है।