नए अवतार में आई ये Electric SUV

Kia ने हाल ही में हुए Auto Expo 2025 के अंदर फेसलिफ्टेड EV6 को पेश किया था। 2025 Kia EV6 Facelift में अपडेटेड डिजाइन, नए ADAS फीचर्स और अतिरिक्त रेंज के लिए थोड़ा बड़ा बैटरी पैक शामिल है। इस EV को हमने हाल ही में आंध्र प्रदेश स्थित फर्म की फैसिलिटी में ड्राइव किया है। आइए जानते हैं कि 65.8 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में उपलब्ध ये इलेक्ट्रिक कार कितनी खास है।

मार्केट में आ गई धमाकेदार Electric SUV

Kia India ने पिछले साल अक्टूबर माह में घरेलू बाजार के अंदर Carnival के साथ EV9 को लॉन्च किया था। इस Premium Electric SUV की कीमत 1.3 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) रुपये रखी गई है। इस इलेक्ट्रिक कार को किसे खरीदना चाहिए और ये चलाने में कैसी है, इस बात का पता लगाने हम सीधे आंध्र प्रदेश में फर्म की टेस्टिंग फैसिलिटी पहुंच गए। Kia EV9 चलाने के बाद हमें कैसी लगी? आइए विस्तार से जानते हैं।

Maruti Suzuki Baleno Hybrid की संभावित डिटेल जानें

Maruti Suzuki Baleno Hybrid: हाइब्रिड कारों की पॉपुलैरिटी के बीच दिग्गज कार कंपनी मारुति सुजुकी अपनी Hybrid Cars की लाइनअप को बढ़ा रही है। फिलहाल ब्रांड इंडियन मार्केट में सिर्फ एक हाइब्रिड मॉडल Grand Vitara Hybrid बेचती है। लेकिन कंपनी जल्द ही अब Fronx Hybrid लॉन्च करने की तैयारी में है। इस बीच खबर है कि Baleno Hybrid की एंट्री भी जल्द हो सकती हैं।

पेट्रोल और CNG टैंक फुल कराने पर 1100 KM दौड़ती है ये 7-सीटर

क्या आप भी किफायती कीमत में कोई ऐसी गाड़ी तलाश रहे हैं, जिसमें पूरा परिवार फिट हो जाए? अगर हां, तो Maruti Suzuki Ertiga आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन है। यह एक Affordable 7-Seater है, जो पेट्रोल और CNG दोनों ऑप्शन में उपलब्ध है। घरेलू बाजार में इसकी शुरूआती कीमत 8.84 लाख रुपये एक्स शोरूम है।
Advertisement

2025 Hero Glamour On Road Price और EMI डिटेल्स

2025 Hero Glamour Finance Plan: हीरो मोटोकॉर्प ने हाल ही में इंडियन मार्केट में अपनी पॉपुलर मोटरसाइकिल हीरो ग्लैमर का 2024 मॉडल लॉन्च किया है। इस बाइक को OBD2B अपडेट मिला है। इसके साथ ही मोटरसाइकिल की कीमत में 2000 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। अब 2025 हीरो ग्लैमर की कीमत 86,698 रुपये एक्स-शोरूम से शुरू होती है।

एंट्री को तैयार हैं ये 7-सीटर SUV

Upcoming 7-Seater SUV: इंडियन कार मार्केट में किफायती गाड़ियों से लेकर बड़ी फैमिली के लिए Full Size SUV तक उपलब्ध हैं। अगर आप आने वाले दिनों में एक Family Car खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो हमारा ये आर्टिकल आपके काम आएगा।

Maruti की इस कार की Hybrid अवतार में एंट्री, कीमत इतनी

Maruti Suzuki Dzire Hybrid: मारुति सुजुकी ने अपनी पॉपुलर डिजायर सेडान को हाइब्रिड अवतार में लॉन्च किया है। हालांकि, इस गाड़ी को फिलहाल फिलीपींस मे पेश किया गया है। रिपोर्ट्स की मानें, तो आने वाले दिनों में इसे इंडियन मार्केट में भी लॉन्च किए जाने की संभावना है। इस Hybrid Car को GL और GLX वेरिएंट्स में खरीदा जा सकता है।

मात्र 10 हजार देकर घर लाएं ये Hybrid Scooter

Yamaha Fascino 125 Fi Hybrid: क्या आप भी डेली अप-डाउन के लिए कोई बढ़िया माइलेज वाला स्कूटर तलाश रहे हैं? अगर हां, तो 68 Kmpl का माइलजे देने वाली Yamaha Fascino 125 एक अच्छा ऑप्शन है। इसमें SMG motor का इस्तेमाल किया गया है, जो स्कूटर की बैटरी के साथ मिलकर फ्यूल एफिशिएंसी को बेहतर बनाती है।
Advertisement

Honda Amaze ने चमकाई कंपनी की किस्मत

Honda Cars India इंडियन मार्केट की एक भरोसेमंद कंपनी है। हाल ही में इसने अपनी पॉपुलर कार Amaze को अपडेट किया है। जिसके बाद से इसकी बिक्री में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मार्च 2025 में इसकी बिक्री में सालाना और मासिक दोनों आधार पर बढ़ोतरी देखने को मिली है।

भारी बारिश और तेज हवाओं में खराब हो सकती है आपकी Motorcycle

मोटरसाइकिल हमारी रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बनाती है। इसको बेहतर स्थिति में रखना हमारी जिम्मेदारी है। तूफान और तेज बारिश जैसे मौसम मोटरसाइकिल को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इस मौसम में बाइक को सेफ रखने के लिए नीचे दिए गए 5 आसान से टिप्स आपके काम आएंगे।

SUV की तरह दमदार हैं ये सस्ती हैचबैक! कीमत 6.70 लाख से शुरू

इंडियन मार्केट में अफोर्डेबल और ज्यादा माइलेज देने वाली हैचबैक की अच्छी डिमांड है। हालांकि, ज्यादातर हैचबैक इंजन और परफॉर्मेंस के मोर्चे पर SUV से पिछड़ जाती हैं। हालांकि, बाजार में इस सेगमेंट के अंदर कुछ ऐसी भी गाड़ियां हैं, जो 4-सिलेंडर इंजन के साथ उपलब्ध हैं। खास बात है ये कि इनमें बढ़िया कम्फर्ट भी मिलता है।

Kia Sonet को पिछले महीने इतने लोगों ने खरीदा

Kia Sonet इंडियन मार्केट की एक स्टाइलिश, फीचर-लोडेड सब-4 मीटर SUV है। इसमें सनरूफ और 360 डिग्री कैमरा जैसे कई प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं। साथ ही इसे आप पेट्रोल और डीजल दोनों पावरट्रेन में खरीद सकते हैं। बीते महीने इसे 7,705 नए ग्राहकों ने खरीदा। अगर आप भी किफायती कीमत में एडवांस फीचर्स वाली कार की तलाश में है तो सोनेट पर विचार कर सकते हैं।
Advertisement

Tata Punch के सामने फीकी पड़ी ये SUV, कीमत मात्र 6 लाख

Tata Punch को टक्कर देने वाली Hyundai Exter की बिक्री में सालाना आधार पर जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है। बॉक्सी सिल्हूट डिजाइन वाली इस SUV को पिछले महीने 5,901 नए ग्राहक मिले हैं, जो मार्च 2024 में बिकी 8,475 यूनिट की तुलना में करीब 30 प्रतिशत की कमजोरी को दर्शाता है। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन पर नजर डालते हैं।

6 लाख वाली इस SUV को दनादन खरीद रहे ग्राहक!

इंडियन कार मार्केट में Compact SUVs को किफायती कीमत और बेहतरीन परफॉरमेंस के साथ अच्छी फ्यूल एफिशियंसी के लिए जाना जाता है। यही वजह है कि मार्च 2025 में इस सेगमेंट के अंदर बेहतरीन सेल हुई है। हम आपके लिए अपने इस आर्टिकल में कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट की टॉप-10 कारों की लिस्ट लेकर आए हैं।

Volkswagen Tiguan R-Line इंडिया में लॉन्च, जानें प्राइस

Volkswagen Tiguan R-Line: फॉक्सवैगन ऑटो इंडिया ने इंडियन मार्केट में बिल्कुल नई Tiguan R-Line को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपनी इस प्रीमियम SUV को सिर्फ एक ही फुली लोडेड आर-लाइन वेरिएंट में पेश किया है, जिसकी कीमत 48.99 लाख रुपये एक्स-शोरूम है। इस स्पोर्टी SUV को भारत में CBU के रूप में बेचा जाएगा, यानि कि यह पूरी तरह से इम्पोर्टेड है।

अब 1.5 लाख रुपये कम में मिल रही ये Hybrid SUV

Maruti Suzuki ने हाल ही में अपनी Popular Hybrid SUV ग्रैंड विटारा को नए अवतार में पेश किया है। 2025 Maruti Grand Vitara को अब पहले से ज्यादा सेफ बनाते हुए बेस वेरिएंट से ही स्टैंडर्ड 6 एयरबैग देना शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा इंजन को भी E20 कंप्लेंट बनाया गया है।
Advertisement

Hyundai Alcazar On Road Price और March 2025 की सेल्स रिपोर्ट

Hyundai Alcazar कंपनी की फ्लैगशिप और Popular 7-Seater SUV है। यह अपने कंफर्ट, स्पेसियस केबिन और प्रीमियम इंटीरियर के लिए जानी जाती है। साथ ही इसमें सनरूफ और 360-डिग्री कैमरा जैसे कई आधुनिक फीचर्स भी मिलते हैं। बीते महीने इसकी कुल 1431 यूनिट्स की बिक्री हुई। अगर आप भी अपनी फैमिली के लिए किफायती कीमत में 7-सीटर लग्जरी कार की तलाश में है तो इसे चुन सकते हैं।

ग्राहकों को पसंद आ रही ये सस्ती कार, बस इतनी है ऑन-रोड कीमत

Maruti Suzuki Celerio कंपनी की Best Mileage Car है। यही वजह है कि बाजार में इतने शानदार हैचबैक ऑप्शन होने के बावजूद इस सस्ती कार की ठीक-ठाक बिक्री हो रही है। मार्च 2025 में भी इसे 2 हजार से अधिक नए ग्राहक मिले हैं। खास बात है कि इसे बेस वेरिएंट से ही 6 एयरबैग सेफ्टी मिलती है। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन पर नजर डालते हैं।

Hyundai Aura की हो रही दनादन बिक्री, जानें On-Road Price

Hyundai Aura एक ऐसी एट्री लेवल सेडान है जो कम कीमत में अपनी आकर्षक स्टाइल और कई एडवांस फीचर्स के लिए जानी जाती है। इसमें स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। मार्च 2025 में इसे कुल 5074 नए ग्राहक मिले जो पिछले साल इसकी अवधि में बेची गई 4883 यूनिट्स की तुलना में मामूली ग्रोथ दिखाता है।

Hybrid इंजन के साथ लॉन्च होंगी ये SUV

इंडियन ऑटो मार्केट में लगातार Hybrid Cars की मांग बढ़ रही है। मौजूदा समय में केवल Maruti Suzuki और Toyota के पास ही 20 लाख से कम दाम में ऐसी गाड़ियां उपलब्ध हैं। बढ़ती डिमांड का फायदा उठाने के लिए Mahindra, Hyundai और Kia जैसी कार निर्माता कंपनियां जल्द ही भारतीय बाजार में 3 नई Strong Hybrid Cars लॉन्च करेंगी। आइए इनके बारे में जान लेते हैं।
Advertisement

Hyundai Creta और Maruti Grand Vitara को टक्कर देने आई ये SUV

Tata Motors ने अपनी पॉपुलर कूपे स्टाइल कर्व SUV के लिए स्पेशल डार्क एडिशन पेश किया है। नई Tata Curvv Dark Edition को प्रीमियम ब्लैक कलर और एडवांस फीचर्स के साथ अपडेट किया गया है। ग्राहक इस SUV को 16.49 लाख रुपए शुरूआती (एक्स शोरूम) की कीमत पर पर खरीद सकते हैं। आइए इसके डिजाइन और फीचर्स डिटेल्स पर नजर डालते हैं।

इस प्रीमियम कार की दनादन बिक्री, फुल टैंक में दौड़ेगी 1000KM

Maruti Suzuki की प्रीमियम हैचबैक Baleno के लिए मार्च 2025 का महीना अच्छा रहा है। इस दौरान बलेनो को 12 हजार से अधिक ग्राहक ने खरीदा है। घरेलू बाजार में इस गाड़ी की शुरूआती कीमत मात्र 6.70 लाख रुपये है। इसे पेट्रोल और CNG ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। आइए इसकी कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन जान लेते हैं।

इस 5-सीटर को दनादन खरीद रहे लोग!

देश की सबसे बड़ी कार कंपनी यानी Maruti Suzuki के लिए मार्च 2025 काफी बेहतर महीना रहा। कंपनी ने FY 2024-25 के आखिरी माह में कुल 1,50,743 यूनिट सेल की हैं। ये आंकड़ा मार्च 2024 में बिकी 1,52,718 यूनिट के मुकाबे मामूली रूप से कम है। आइए कंपनी की Model Wise Sales Report पर नजर डालते हैं।

आंधी-तूफान से अपनी कार सेफ रखनी है, तो ध्यान रखें ये बातें

पिछले कुछ समय से देश के कई हिस्सों में मानसून करवट लेते हुए दिख रहा है। इसके साथ मौसमी तूफान भी देखने को मिला है। राजधानी दिल्ली सहित कई बढ़े शहरों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई है। ऐसे में मौसम में अपनी गाड़ी को सेफ रखना थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो जाता है।
Advertisement

Toyota Urban Cruiser Taisor की मार्च 2025 की सेल्स रिपोर्ट

Maruti Suzuki Fronx पर आधारित Toyota Urban Cruiser Taisor इंडियन मार्केट की Popular SUV में से एक है। यह अपने किफायती कीमत, जबरदस्त डिजाइन और फीचर-लोडेड इंटीरियर के लिए जानी जाती है। पिछले महीने यानी मार्च 2025 में इसे कुल 3,468 लोगों ने खरीदा। अगर आप भी सस्ते प्राइस में नई कार की तलाश में है तो Taisor को चुन सकते हैं। आइये इसकी डिटेल जानते हैं।