कार के सामने बंपर गार्ड लगाना गैरकानूनी क्यों है?

Why Bumper Guards Ban: भारत में कार मालिक अक्सर अपनी गाड़ियों को अलग दिखाने या उन्हें ज्यादा मजबूत बनाने के लिए कई तरह की एक्सेसरी लगवाते हैं। इनमें बंपर गार्ड, जिसे आमतौर पर बुल बार या क्रैश गार्ड भी कहा जाता है, लंबे समय तक काफी लोकप्रिय रहा है। यह मोटी धातु की रॉड या फ्रेम होता है जिसे गाड़ी के आगे या पीछे के बंपर पर लगाया जाता है। खासतौर पर SUV और बड़ी कारों में यह काफी देखने को मिलता था क्योंकि इससे वाहन का लुक ज्यादा रफ और मजबूत दिखाई देता था।

Thar के 4X4 और Gurkha के 4X4X4 में से कौन पावरफुल?

Thar 4x4 vs Gurkha 4x4x4: भारत में ऑफ-रोडिंग का शौक धीरे-धीरे काफी लोकप्रिय होता जा रहा है। पहाड़ों, जंगलों, रेतीले इलाकों और खराब सड़कों पर ड्राइविंग का मजा लेने वाले लोग खासतौर पर ऐसी SUV चुनते हैं, जो कठिन परिस्थितियों में भी आसानी से चल सके। इस सेगमेंट में Mahindra Thar और Force Gurkha दो ऐसी गाड़ियां हैं, जिन्हें ऑफ-रोडिंग के शौकीनों की पहली पसंद माना जाता है।

कार खरीदने का बेस्ट फॉमूर्ला! EMI की टेंशन हो जाएगी फुर्र

नई कार खरीदना अधिकांश लोगों के लिए एक बड़ा और उत्साह भरा पल होता है। चाहे कोई व्यक्ति अपनी पहली हैचबैक खरीद रहा हो, एक स्टाइलिश सेडान ले रहा हो या फिर एक मजबूत SUV, नई गाड़ी को घर लाने का अनुभव अलग ही खुशी देता है। लेकिन कार खरीदने के बाद सबसे बड़ी चुनौती अक्सर उसके फाइनेंस से जुड़ी होती है। बहुत से लोग कार खरीदने के लिए कार लोन लेते हैं, जिसके साथ कई सालों तक हर महीने EMI भरनी पड़ती है।

Fastest Electric Motorcycles: सबसे तेज इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल

Fastest Electric Motorcycles In India: भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट तेजी से बढ़ रहा है। खासतौर पर अब कई ऐसी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलें बाजार में उपलब्ध हैं, जो न केवल पेट्रोल का खर्च बचाती हैं बल्कि स्पोर्ट्स बाइक जैसी तेज रफ्तार भी देती हैं। अगर आप अपनी रोजाना इस्तेमाल होने वाली कम्यूटर बाइक से अपग्रेड होकर एक ऐसी इलेक्ट्रिक बाइक लेना चाहते हैं, जो परफॉर्मेंस और लागत दोनों के लिहाज से बेहतर हो, तो भारत में कुछ शानदार विकल्प मौजूद हैं। हम यहां पर आपको भारतीय बाजार में बिकने वाली 5 सबसे तेज इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों के बारे में बता रहे हैं, जो आपको परफॉर्मेंस के साथ-साथ लंबी दूरी की रेंज भी देगी।
Advertisement

मात्र ₹1.25 लाख में लाएं Hunter की टक्कर वाली बाइक

अगर आप एक ऐसी मोटरसाइकिल की तलाश में हैं, जो स्टाइल, परफॉर्मेंस और फ्यूल एफिशिएंसी का परफेक्ट बैलेंस ऑफर करे, तो TVS Ronin आपके लिए बेस्ट चॉइस हो सकती है। Royal Enfield Hunter 350 की टक्कर वाली यह बाइक रेट्रो-मॉडर्न डिजाइन के साथ मॉडर्न फीचर्स से लैस है। खासतौर पर सिटी यूज के लिए यह युवाओं की फेवरेट है। आइए नई TVS Ronin 2026 की कीमत, इंजन और परफॉर्मेंस डिटेल्स पर नजर डालते हैं।

₹5 लाख के अंदर आती हैं ये 5 कारें, मिडिल क्लास के लिए बेस्ट

Top 5 Highest Mileage Cars: हमारे देश में ज्यादातर लोग ऐसी कार खरीदना चाहते हैं, जिसकी कीमत कम हो और माइलेज ज्यादा मिले। खासकर शहर में रोजाना इस्तेमाल के लिए फ्यूल एफिशिएंट कार सबसे ज्यादा डिमांड में रहती हैं। अगर आप भी 5 लाख रुपये के बजट में कार खरीदना चाहते हैं, तो बाजार में कई ऐसे मॉडल मौजूद हैं, जो शानदार माइलेज, कम मेंटेनेंस और अच्छे फीचर्स के साथ आते हैं। आइए आपको देश की 5 सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कारों के बारे में बताते हैं।

Maruti Suzuki की सबसे सस्ती 4 कारों पर डिस्काउंट ऑफर

Maruti Suzuki Car Discount: भारत की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी ने मार्च महीने के लिए अपने Arena डीलरशिप पर बिकने वाली कारों और SUVs पर खास ऑफर का ऐलान किया है। कंपनी इस महीने अपनी चार लोकप्रिय कारों पर 42,500 रुपये तक का फायदा दे रही है। इस लिस्ट में Maruti WagonR, Alto K10, Celerio और Eeco शामिल हैं। ग्राहकों को इन कारों पर कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और स्क्रैपेज बोनस जैसे कई फायदे मिलेंगे। इसके साथ ही योग्य ग्राहकों को कॉर्पोरेट ऑफर का भी लाभ मिलेगा। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि यह ऑफर 31 मार्च तक ही वैलिड रहेगा, इसलिए अगर आप नई कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह सही मौका हो सकता है।

Tata Punch EV Smart vs Smart Plus: किसे खरीदना फायदेमंद?

Tata Punch EV Smart vs Smart Plus: भारत में इलेक्ट्रिक कारों की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है और इसी कड़ी में Tata Punch EV ने भी ग्राहकों के बीच काफी दिलचस्पी पैदा की है। SUV स्टाइलिंग, प्रैक्टिकल डिजाइन, प्रीमियम फीचर्स और अच्छा क्लेम्ड रेंज इसे एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में मजबूत ऑप्शन बनाते हैं। फेसलिफ्ट के बाद इस इलेक्ट्रिक SUV को पांच वेरिएंट्स में पेश किया गया है, जिसमें बेस Smart और उससे ऊपर Smart Plus शामिल हैं। यहीं से ज्यादातर खरीदारों का कन्फ्यूजन शुरू होता है कि क्या बेस वेरिएंट पर्याप्त है या फिर थोड़ा ज्यादा पैसा खर्च करके Smart Plus लेना ज्यादा समझदारी होगी। हम यहां पर आपको Tata Punch EV Smart और Smart Plus के बीच कीमत, फीचर्स, इंटीरियर, सेफ्टी और पावरट्रेन के आधार पर विस्तार से तुलना करेंगे, ताकि आपको सही फैसला लेने में मदद मिल सके।
Advertisement

Voice Enabled Sunroof Cars: वॉइस-इनेबल्ड सनरूफ वाली 5 कारें

Voice Enabled Sunroof Cars: आजकल कारों में स्मार्ट फीचर्स तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। इन्हीं में से एक है वॉइस-इनेबल्ड सनरूफ, जो ड्राइविंग अनुभव को ज्यादा सुविधाजनक और प्रीमियम बनाता है। इस फीचर की मदद से ड्राइवर को सनरूफ खोलने या बंद करने के लिए बटन दबाने की जरूरत नहीं होती, बल्कि केवल वॉइस कमांड देकर इसे ऑपरेट किया जा सकता है। भारत में कई कार निर्माता अब इस तकनीक को अपनी गाड़ियों में दे रहे हैं। अगर आप ऐसी कार की तलाश में हैं जिसमें वॉइस कमांड से सनरूफ कंट्रोल किया जा सके, तो Tata Nexon, MG Hector, Hyundai Creta, Hyundai Exter और Tata Harrier जैसे मॉडल अच्छे विकल्प साबित हो सकते हैं। नीचे इन कारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है।

लॉन्ग-डिस्टेंस ड्राइविंग के लिए टॉप 5 बेस्ट डीजल SUV

Best Diesel Suvs: भारत में तेजी से बदलते ऑटोमोबाइल ट्रेंड के बीच डीजल SUV का सेगमेंट धीरे-धीरे छोटा होता जा रहा है। कड़े एमिशन नॉर्म्स और इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती लोकप्रियता के कारण कई कंपनियां डीजल इंजन को बंद कर रही हैं। इसके बावजूद 2026 में भी कुछ बड़ी और मजबूत डीजल SUV मौजूद हैं जो पावर, टॉर्क और लॉन्ग-डिस्टेंस ड्राइविंग के लिए जानी जाती हैं। अगर आप बड़ी डीजल SUV खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो ये पांच मॉडल अभी भी बाजार में उपलब्ध हैं।

Hyundai Creta पर मिल रहा ₹40,000 तक डिस्काउंट ऑफर

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में मिडसाइज SUV सेगमेंट सबसे ज्यादा प्रतिस्पर्धी माना जाता है और इसी सेगमेंट में Hyundai Creta एक बेहद लोकप्रिय मॉडल है। इस समय इस SUV पर कंपनी की ओर से कुल ₹40,000 तक के ऑफर दिए जा रहे हैं। इसमें 20,000 रुपये का Navratri बुकिंग बोनस और 20,000 रुपये का स्क्रैपेज बोनस शामिल है। Creta की एक्स-शोरूम कीमत लगभग 11 लाख रुपये से शुरू होकर 20 लाख रुपये तक जाती है। यह SUV भारतीय बाजार में Maruti Grand Vitara, Toyota Hyryder, Kia Seltos और Tata Sierra जैसी कारों को कड़ी टक्कर देती है।

CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स वाली सबसे किफायती 7 कारें

Affordable CVT Automatic Cars: भारत में ऑटोमैटिक कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है, खासकर शहरों में जहां ट्रैफिक के कारण बार-बार क्लच और गियर बदलना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में CVT (Continuously Variable Transmission) गियरबॉक्स वाली कारें ड्राइविंग को काफी आसान और स्मूथ बना देती हैं। CVT ट्रांसमिशन को सबसे फ्यूल-एफिशिएंट और भरोसेमंद ऑटोमैटिक गियरबॉक्स सिस्टम में से एक माना जाता है। इसमें गियर शिफ्ट का झटका महसूस नहीं होता, जिससे सिटी ट्रैफिक में ड्राइविंग ज्यादा आरामदायक हो जाती है। भारत में कई कंपनियां अपनी कारों में CVT ट्रांसमिशन दे रही हैं। यहां हम आपको ऐसी ही 7 किफायती कारों के बारे में बता रहे हैं।
Advertisement

₹1.97 लाख सस्ते में मिल रही ये हाइब्रिड कार

अगर आप प्रीमियम सेडान कार की तलाश में हैं, जो बढ़िया माइलेज, शानदार परफॉर्मेंस और आधुनिक फीचर्स का कॉम्बिनेशन हो, तो Honda City e:HEV हाइब्रिड आपके लिए परफेक्ट चॉइस हो सकती है। मार्च 2026 में कंपनी इस हाइब्रिड सेडान पर 1.97 लाख रुपये तक का अधिकतम डिस्काउंट दे रही है, जिससे यह कार अब पहले से ज्यादा आकर्षक डील बन गई है। यह ऑफर 31 मार्च 2026 तक उपलब्ध रहेगा। आइए नई Honda City Hybrid की कीमत और खासियत जान लेते हैं।

मात्र ₹55,400 में लाएं Splendor और Shine की टक्कर वाली बाइक

डेली ऑफिस या शहर आने-जाने के लिए अगर आप एक मजबूत, किफायती और भरोसेमंद बाइक की तलाश में हैं, तो TVS Radeon एक शानदार ऑप्शन है। यह बाइक सीधे तौर पर Hero Splendor Plus और Honda Shine को टक्कर देती है। कम कीमत, दमदार माइलेज और लो मेंटनेंस के कारण यह ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों के ग्राहकों के बीच तेजी से पॉपुलर हो रही है। आइए नई TVS Radeon की कीमत और खासियत जान लेते हैं।

ये 12 हैं ₹10 लाख से कम में आने वाली टर्बो-पेट्रोल इंजन Cars

Turbo Petrol Cars Under ₹10 Lakh: भारतीय बाजार में टर्बो-पेट्रोल इंजन वाली कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है। टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन बेहतर पावर, तेज एक्सीलरेशन और कई मामलों में बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी का संतुलन देते हैं। अगर आपका बजट 10 लाख रुपये से कम है, तो आपके पास कई ब्रांड्स के मजबूत विकल्प मौजूद हैं। यहां हम 12 ऐसे मॉडलों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं, जिन्हें कीमत के आधार पर ऊंचे से नीचे क्रम में रखा गया है।

नई Tata Sierra का 48 दिन में 10,000 डिलीवरी का आंकड़ा पार

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में एक आइकॉनिक नाम की वापसी ने जबरदस्त उत्साह पैदा किया है। Tata Motors ने आधिकारिक रूप से घोषणा की है कि नई Tata Sierra ने भारत में 10,000 डिलीवरी का आंकड़ा पार कर लिया है। हाल ही में दोबारा लॉन्च की गई यह कॉम्पैक्ट SUV बाजार में मजबूत पकड़ बना रही है, जो इस नेम प्लेट के प्रति ग्राहकों के भरोसे और उत्साह को दर्शाती है।
Advertisement

कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए बेस्ट हैं ये टॉप 5 बाइक्स

Top 5 Best Affordable Mileage Bike: कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए बाइक खरीदते समय सबसे जरूरी चीज होती किफायती कीमत, ज्यादा माइलेज और कम मेंटेनेंस कॉस्ट है। रोजाना कॉलेज आना-जाना या फिर शहर में चलाने के लिए ऐसी बाइक चाहिए जो पॉकेट फ्रेंडली हो। इसलिए आज के आर्टिकल में आपके लिए देश की टॉप-5 बेस्ट अफॉर्डेबल माइलेज बाइक्स की कीमत लेकर आए हैं, जो कॉलेज स्टूडेंट के लिए वैल्यू फॉर मनी है।

गांव-शहर दोनों के लिए बेस्ट है ये किफायती SUV

Mahindra Scorpio N भारतीय बाजार में एक ऐसी SUV है, जो गांव की कच्ची सड़कों से लेकर शहर की ट्रैफिक तक हर जगह परफेक्ट फिट बैठती है। यह किफायती SUV अपनी मजबूत बिल्ड क्वालिटी, पावरफुल इंजन और आधुनिक फीचर्स के कारण युवाओं से लेकर फैमिली यूजर्स तक सबको पसंद आती है। 2026 मॉडल में लेटेस्ट अपडेट के साथ Level-2 ADAS और Smart Pilot Assist जैसे फीचर्स जोड़े गए हैं, जो इसे और भी स्मार्ट और सेफ बनाते हैं। अगर आप एक ₹15-20 लाख के बजट में एक फैमिली SUV तलाश रहे हैं, तो Scorpio N बेस्ट ऑप्शन है। आइए इसकी कीमत और खासियत जान लेते हैं।

Holi 2026: होली के दौरान अपनी कार को सेफ रखने के तरीके

Holi 2026: भारत में होली का त्योहार पूरे उत्साह और रंगों के साथ मनाया जाता है। इस दौरान कई लोग अपनी कार से यात्रा करते हैं या उसे घर के बाहर पार्क करते हैं। लेकिन जरा सी लापरवाही कार के पेंट को नुकसान पहुंचा सकती है। एक बार रंग पेंट पर चिपक जाए तो उसे हटाने में मेहनत और हजारों रुपये का खर्च भी हो सकता है। इसलिए होली खेलने से पहले कार की सुरक्षा पर ध्यान देना बेहद जरूरी है।

Holi 2026: होली पर शराब पीकर ड्रिंक एंड ड्राइव के नियम

Holi 2026: देशभर में 4 मार्च को होली मनाई जाएगी और रंग पंचमी तक इसका उत्साह जारी रहेगा। होली के मौके पर रंग-गुलाल, मिठाइयों और पार्टी का दौर चलता है। कई लोग इस दौरान शराब का सेवन भी करते हैं। समस्या तब शुरू होती है जब नशे की हालत में वाहन चलाया जाता है। यह न केवल ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन है, बल्कि आपकी और सड़क पर मौजूद अन्य लोगों की जान के लिए भी गंभीर खतरा है। त्योहारों के दौरान ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए अलग-अलग राज्यों की ट्रैफिक पुलिस एडवाइजरी जारी करती है और सख्ती भी बढ़ा देती है।
Advertisement

Holi Car Cleaning Guide: रंगो को कार से साफ करने का तरीका

Holi Car Cleaning Guide: होली के दौरान इस्तेमाल होने वाले सिंथेटिक रंग और रंगीन पानी कितना भी बचाने पर आपकी कार पर लग ही जाते हैं। अगर ज्यादा समय तक यह कार पर लगे रहें, खासकर तेज धूप में, तो ये क्लियर कोट लेयर पर दाग छोड़ सकते हैं। सफेद कारों पर यह समस्या और ज्यादा दिखाई देती है क्योंकि हल्का रंग हर छोटे दाग को भी स्पष्ट कर देता है। हम यहां पर आपको सफेद कार पर लगे हुए रंगों को किस तरह से साफ करें, इसके बारे में बता रहे हैं।

Holi 2026: Hyundai Verna पर ₹95,000 तक का डिस्काउंट

मार्च 2026 में Hyundai Motor India अपनी लगभग पूरी लाइनअप पर आकर्षक ऑफर्स दे रही है। इसी कड़ी में Hyundai Verna पर ग्राहकों को कुल 95,000 रुपये तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं। यह फायदा अलग-अलग स्कीम्स के जरिए दिया जा रहा है, जिसमें 40,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 10,000 रुपये का बुकिंग बोनस, 35,000 रुपये का स्क्रैपेज बोनस और 10,000 रुपये का Pride of India ऑफर शामिल है। हालांकि, ऑफर्स शहर, वेरिएंट और स्टॉक उपलब्धता के अनुसार अलग हो सकते हैं, इसलिए सटीक जानकारी के लिए नजदीकी डीलरशिप से संपर्क करना जरूरी है।

ये 5 हैं सबसे किफायती और पॉपुलर रेट्रो-क्लासिक मोटरसाइकिल

Affordable Retro-Classic Bikes: रेट्रो-क्लासिक बाइक्स भारतीय बाजार में लगातार लोकप्रिय हो रही हैं। ये नॉस्टैल्जिक डिजाइन के साथ मॉडर्न परफॉर्मेंस का संतुलित मेल पेश करती हैं। अगर आप एक ऐसी मोटरसाइकिल की तलाश में हैं, जो आसान राइडिंग अनुभव दे, दमदार पावर ऑफर करे। इसके साथ ही सड़क पर अलग पहचान बनाए, तो एंट्री-लेवल से मिड-रेंज सेगमेंट में कई मजबूत विकल्प मौजूद हैं। हम यहां पर आपको पांच पॉपुलर मॉडलों TVS Ronin, Royal Enfield Classic 350, Jawa 42 FJ, Triumph Speed 400 और Harley-Davidson X440T के बारे में विस्तार में बता रहे हैं।

मिडिल ईस्ट युद्ध का असर भारतीय ऑटो सेक्टर पर असर कितना होगा?

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष अब भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग के लिए सिर्फ वैश्विक खबर नहीं, बल्कि संभावित कारोबारी जोखिम बनता जा रहा है। Maruti Suzuki से लेकर Tata Motors, Hyundai Motor India, Bajaj Auto और Ashok Leyland जैसी बड़ी कंपनियों का कारोबार मिडिल ईस्ट और नॉर्थ अफ्रीका (मिडिल ईस्ट) क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। अगर यह तनाव लंबा खिंचता है, तो निर्यात, मुनाफे और सप्लाई चेन पर इसका सीधा असर दिखाई दे सकता है।
Advertisement

Yezdi Roadster Red Wolf भारत में ₹2.10 लाख में लॉन्च हुई

Jawa Yezdi Motorcycles ने अपनी पॉपुलर Roadster मोटरसाइकिल का नया स्पेशल एडिशन कलर वेरिएंट Red Wolf लॉन्च कर दिया है। Yezdi Roadster Red Wolf की एक्स-शोरूम कीमत दिल्ली में 2,09,950 रखी गई है। यह मौजूदा टॉप-स्पेक शैडो ब्लैक कलर से 1,635 रुपये महंगी है और अब लाइन-अप का सबसे प्रीमियम वेरिएंट बन गई है। कीमत में मामूली बढ़ोतरी के साथ कंपनी ने इसमें ऐसे एलिमेंट जोड़े हैं जो इसे ज्यादा प्रीमियम और टूरिंग-फ्रेंडली बनाते हैं।