नई Skoda Kushaq Facelift भारत में ₹10.69 लाख में हुई लॉन्च
ऑटोमोबाइल
- 7 month, 25 days ago
स्कोडा इंडिया ने अपनी पॉपुलर मिड-साइज SUV, Skoda Kushaq Facelift को लॉन्च कर दिया गया है। यह अपडेटेड मॉडल पांच वेरिएंट Classic+, Signature, Sportline, Prestige और Monte Carlo में उपलब्ध है। इस कीमत रेंज के साथ कंपनी ने एंट्री-लेवल से लेकर परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड ग्राहकों तक सभी को टारगेट किया है। खास बात यह है कि बेस वेरिएंट से ही अब ज्यादा फीचर्स और ऑटोमैटिक विकल्प मिल रहे हैं, जिससे इसकी वैल्यू और बढ़ जाती है।