Suzuki e Access की इंडियन मार्केट में एंट्री!
ऑटोमोबाइल
- 8 month, 20 days ago
Suzuki Motorcycle India ने अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर Suzuki e Access को भारत में लॉन्च कर दिया है। ये स्कूटर एक्सेस 125 की पॉपुलरिटी को इलेक्ट्रिक अवतार में लेकर आया है। 9 जनवरी 2026 से इसकी आधिकारिक बुकिंग्स पूरे देश में सुजुकी के अधिकृत डीलरशिप्स पर शुरू हो गई हैं। एक्स-शोरूम दिल्ली में इसकी कीमत 1.88 लाख रुपये रखी गई है, जो इसे प्रीमियम फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में रखता है।