Creta-Seltos की टक्कर वाली SUV पर आया ₹1.48 लाख डिस्काउंट
ऑटोमोबाइल
- 9 month, 10 days ago
मिड-साइज SUV सेगमेंट में Hyundai Creta और Kia Seltos को सीधी टक्कर देने वाली Honda Elevate पर इस महीने ग्राहकों को ₹1.48 लाख तक का जबरदस्त डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट ऑफर शामिल हैं। ऐसे में जो ग्राहक इस प्रीमियम जापानी SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं, उनके लिए यह एक शानदार मौका है। आइए नई Honda Elevate की कीमत और खासियत जान लेते हैं।