नई Renault Duster को खास बनाते हैं ये 5 फीचर्स
ऑटोमोबाइल
- 9 month, 19 days ago
Renault ने 26 जनवरी 2026 को अपनी आइकॉनिक SUV Renault Duster की थर्ड जेनरेशन को लॉन्च कर दिया है। हालांकि, कीमतों की घोषणा मार्च में की जाएगी। नई Duster पुरानी वाली की तुलना में पूरी तरह बदल गई है। नया डिजाइन, एडवांस टेक्नोलॉजी, पावरफुल इंजन और प्रीमियम फीचर्स के साथ यह मिड-साइज SUV सेगमेंट में धमाल मचान को तैयार है। बाजार में इसका मुकाबला Hyundai Creta, Kia Seltos और Maruti Grand Vitara जैसे कारों से है। अगर आप भी नई Renault Duster 2026 खरीदना चाहते हैं, तो आइए टॉप-5 स्पेसिफिकेशन्स जान लेते हैं।