Gemini Horoscope:मिथुन वालों के लिए कैसी रहेगी फरवरी?
बुध मेष राशि में गोचर करते हुए आपके एकादशी स्थान में बैठेगा। इसकी संपूर्ण दृष्टि पंचम भाव पर होने वाली है। संतान के मामले में यह माह आपके लिए सर्वश्रेष्ठ है। इन सभी बातों से जुड़े काम तेज गति से होंगे। धन के अभाव में जो काम अटक रहे थे वे जल्द ही पूरे होने वाले हैं। नए-नए माध्यमों से धन की आवक होगी।