मीन का स्वामी बृहस्पति द्वादश भाव में रहना आपके लिए शुभ है।सुख भाव पर दृष्टि होने से आपके भौतिक सुखों में बढ़ोतरी होगी।माता के साथ संबंध सुधरेंगे। मातृ पक्ष की ओर से धन की प्राप्ति हो सकती है। रोग और शत्रु भाव पर बृहस्पति की दृष्टि के परिणामस्वरूप रोग दूर होंगे।नौकरीपेशा के लिए यह माह महत्वपूर्ण है।
राशि स्वामी शनि इसी राशि में है जो आपके भाग्य को प्रबल बना रहा है। शनि की दृष्टि तृतीय, सप्तम और दशम पर होने से कामकाज व्यवस्थित तरीके से चलेंगे। बाधा दूर होगी। किंतु दांपत्य जीवन के लिए यह माह थोड़ा उठापटक वाला रहेगा। संबंधों को लेकर सतर्क रहें। अपनी बात मनवाने के प्रयास करेंगे तो संबंध खराब होंगे।
मई माह इस वर्ष अब तक का सबसे अच्छा महीना साबित होगा। कौन आपका है और कौन नहीं स्पष्ट हो जाएगा। साथ देने वाले साथ देंगे और नहीं देने वाले नहीं देंगे।इस प्रकार कहा जा सकता है यह माह आंखें खोलने वाला रहेगा। राशि स्वामी शनि द्वितीय भाव में रहने से धन की आवक भरपूर करवाएगा। अनेक साधनों से धन अर्जित करेंगे।