Aquarius Horoscope: कुंभ के लिए कैसा रहेगा फरवरी का महीना?
राशि स्वामी शनि इसी राशि में है जो आपके भाग्य को प्रबल बना रहा है। शनि की दृष्टि तृतीय, सप्तम और दशम पर होने से कामकाज व्यवस्थित तरीके से चलेंगे। बाधा दूर होगी। किंतु दांपत्य जीवन के लिए यह माह थोड़ा उठापटक वाला रहेगा। संबंधों को लेकर सतर्क रहें। अपनी बात मनवाने के प्रयास करेंगे तो संबंध खराब होंगे।