युवाओं को पसंद आ रही ये 125cc मोटरसाइकिल
ऑटोमोबाइल
- 9 month, 1 day ago
125cc सेगमेंट में TVS Raider मोटरसाइकिल को युवाओं के बीच काफी पंसद किया जा रहा है। इसकी पॉपुलैरिटी का अंदाजा आप बिक्री के आंकड़ों से लगा सकते हैं। कंपनी के मुताबिक, नवंबर 2025 में TVS Raider को 32,853 नए ग्राहकों ने खरीदा है, जिसके दम पर यह बाइक देश की Top 10 Best Selling Motorcycles की लिस्ट में शामिल हो गई है। स्पोर्टी लुक, दमदार परफॉर्मेंस और किफायती माइलेज के कारण Raider खासतौर पर कॉलेज स्टूडेंट्स और नए राइडर के बीच पॉपुलर है।