New Kia Seltos का शुरू हुआ प्रोडक्शन
ऑटोमोबाइल
- 9 month, 5 days ago
Kia India ने अपनी पॉपुलर मिड-साइज एसयूवी Seltos के न्यू जेन मॉडल का प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। आंध्र प्रदेश के अनंतपुर प्लांट में पहली यूनिट का रोल-आउट सेरेमनी किया इंडिया के एमडी और सीईओ ग्वांगगु ली की मौजूदगी में हुआ। ये नई सेल्टोस दूसरे जनरेशन की है, जो पुरानी मॉडल से पूरी तरह अलग और बेहतर है। कंपनी 2 जनवरी 2026 को इसकी कीमतों का ऐलान करेगी, जबकि बुकिंग पहले ही 25,000 रुपये में शुरू हो चुकी है। डिलीवरी जनवरी मिड से शुरू होने की उम्मीद है।