Tata Punch EV Facelift को बुक करने से पहले जानें ये 5 बातें
ऑटोमोबाइल
- 8 month, 26 days ago
Top 5 Things of Punch EV Facelift: टाटा मोटर्स ने अपनी पॉपुलर इलेक्ट्रिक SUV Punch EV का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च कर दिया है। 2026 मॉडल पंच EV अब और भी ज्यादा एडवांस्ड फीचर्स, बेहतर रेंज और आकर्षक डिजाइन के साथ उपलब्ध है। कीमत की बात करें तो BaaS (Battery as a Service) के साथ इसकी शुरुआती कीमत 6.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, जबकि बिना BaaS के यह 9.69 लाख रुपये से शुरू होती है। यह SUV उन लोगों के लिए परफेक्ट है, जो किफायती और ईको-फ्रेंडली ड्राइव चाहते हैं। आइए नई Punch EV Facelift के टॉप 5 हाइलाइट्स पर नजर डालते हैं।